The truth of Delhi's Nirbhaya-like cruelty with the woman from Ghaziabad
गाजियाबाद की महिला के साथ दिल्ली की निर्भया जैसी हैवानियत की सच्चाई
"बलात्कारियों की बढ़ रही तादात,
इनके गुनाहो को क्यों छुपाते हो,
हर उम्र की बेटियों का ये करते शिकार,
क्यों नहीं इन्हे फाँसी पर लटकते हो"
हमारे देश में अभी भी महिला सुरक्षित नहीं है। हम आये दिन अखबारों में ऐसी हैवानियत के बारे में पढ़ते रहते है। जिसमे कभी 3 साल की बच्ची के साथ ऐसी हैवानियत की जाती है या तो 70 साल की बुजुर्ग महिला के साथ रेप की घटना पड़ने को मिलती है। हमारे देश में इस तरह की घटनाये होना आम बात है। और लोगो के मन में कोई खौफ नहीं है। ऐसा इसलिए है क्यूंकि हमारे देश की न्यायप्रणाली बहुत धीरे है।
फिर चाहे हम बात करे आज से करीब 10 साल पहले हुए निर्भया केस की। दिल्ली के निर्भया केस में भी आरोपियो को सजा मिलने में 9 साल लग गए। पिछले साल निर्भया के सभी आरोपियों को फांसी हुई थी। लेकिन मुद्दा ये है की ऐसी हैवानियत होने के बाद पीड़िता को न्याय के लिए भी लड़ना पड़ता है और उन्हे ये नहीं पता होता है की उसे न्याय कब मिलेगा। हमारे देश की न्याय प्रणाली धीरे होने के कारण ही लोगो में खौफ नहीं होता है।
महिला अपने भाई के बर्थडे पार्टी से लौट रही थी। उसे 5 आरोपियों ने अगवा कर उसके साथ गैंगरेप किया और महिला के प्राइवेट पार्ट में रॉड दल दी। उस महिला को मरा हुआ समझकर उसे बोरी में बांधकर सड़क किनारे फेक दिया। इससे सम्बंधित हमारे यूट्यूब चैनल Vakilkaro पर एक वीडियो भी है आप उसे भी देख सकते है।
क्या है केस?
- गाजियाबाद में दिल्ली की एक महिला से निर्भया जैसी हैवानियत की गई। 5 युवकों ने उसे अगवाकर 2 दिन तक रेप किया। उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड घुसा दी। इसके बाद उस महिला को मरा हुआ समझकर उसे सड़क किनारे फेंककर भाग गए। जब आस पड़ोस के लोगो ने देखा की एक बोरे में बंद कोई महिला है तो पास के पुलिस थाने में सुचना दी। जब महिला को बोर से निकाला गया, तब भी उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड घुसी हुई थी। पीड़ित महिला 18 अक्टूबर की सुबह साढ़े तीन बजे नंदग्राम थाना क्षेत्र में सड़क किनारे मिली।
- हमारे देश में अभी भी कोई भी उम्र की लड़की क्यों न हो सुरक्षित नहीं है। ऐसी हैवानियत के बाद भी जब महिला को उत्तर प्रदेश के हॉस्पिटल लाया गया तो उसका प्राथमिक उपचार तक नहीं किया गया था। जिसके बाद उस महिला को दिल्ली के GTB हॉस्पिटल लाया गया और उसका वही पर इलाज चल रहा है। GTB अस्पताल के में पीड़िता को 18 अक्टूबर की सुबह 7 बजे लाया गया था। जिसमे प्रथम दृष्टया ये पाया गया की पीड़िता के साथ सेक्शुअल असॉल्ट किया गया है। इसके साथ ही अंदरूनी चोटें हैं, जिसकी जांच की जा रही है।
- महिला का जिन 5 लोगो ने हैवानियत की थी वो सभी उसके जानकर ही थे। महिला ने किसी जमीन के विवाद के चलते आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में केस कर रखा था। जिसके बाद से ही वो लगातार उस महिला को धमकिया दे रहे थे। उन सभी आरोपियों के नाम दीनू, शाहरुख, जावेद, धोला, औरंगजेब उर्फ जहीर है। जिसमे से 19 अक्टूबर तक 4 आरोपियों को ही गिरफ्तार किया गया है। इनसे पूछताछ की जा रही है।
- महिला का भाई पेशे से ऑटो ड्राइवर है। महिला अपने भाई के जन्मदिन पर गाजियाबाद गई थी। बर्थडे पार्टी मानाने के बाद महिला को उसके भाई ने रात करीब 9:30 बजे दिल्ली आश्रम रोड नंदग्राम हाईवे पर छोड़ दिया। महिला ऑटो का इंतज़ार कर रही थी। इसी बीच एक स्कार्पियो के 4 आरोपी आये और बन्दुक की नोक पर महिला को गाड़ी में बैठा लिया। थोड़ी दूर चलकर एक जगह पर 1 और आरोपी उस गाड़ी में बैठ जाता है। लगातार 2 दिन उस पीड़िता का गैंगरेप किया गया। और उसके प्राइवेट पार्ट में एक रॉड डालकर उसे हाईवे पर फेक दिया। ये घटना 16 अक्टूबर की है। इसके बाद महिला खोजबीन की गई थी लेकिन महिला की कोई जानकरी हाथ नहीं लगी 2 दिन तक।
गाजियाबाद की महिला के साथ दिल्ली की निर्भया जैसी हैवानियत की सच्चाई:
गाजियाबाद में जिस महिला ने अपने ऊपर गैंगरेप जैसा घिनोना आरोप लगाया वो सब झूठे थे। गाजियाबाद की पुलिस ने 2 दिन में ही इस पुरे केस को सुलझा लिया था। इसमें हुआ ये था, की उस महिला का उन सभी पांच युवको के साथ कोई प्रोपट्री का विवाद चल रहा था। जिसके बाद महिला को लगा की ये प्रॉपर्टी उसके हाथ नहीं लगेगी तो महिला ने अपने 3 दोस्तों के साथ मिलकर ये पूरी कहानी बनाई। महिला ने उन सभी कानूनों का गलत उपयोग किया जो महिलाओ की भलाई के लिए बनाये हुए है।
हमारे देश में महिलाओ की कंडीशन पहले से ही अच्छी नहीं थी। इसीको सुधारने के लिए हमारे देश में कई कानूनों में समय समय पर कई बदलाव किये गए है। लेकिन इस महिला ने उन सभी कानुन का गलत उपयोग किया। फ़िलहाल महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और महिला पर झूठे आरोप लगाने के लिए करवाई कोर्ट में चल रही है।
हमें उम्मीद है कि आपको हमारे लिखित ब्लॉग पसंद आए होंगे। आप हमारी वेबसाइट पर उपलब्ध अन्य कानूनी विषयों पर ब्लॉग भी पढ़ सकते हैं। आप हमारी वेबसाइट पर जाकर हमारी सेवाओं को देख सकते हैं। यदि आप किसी भी मामले में वकील से कोई मार्गदर्शन या सहायता चाहते हैं, तो आप हमें help@vakilkaro.co.in पर मेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं या हमें +91 +91 9828123489 पर कॉल कर सकते हैं।
VakilKaro is a Best Legal Services Providers Company, which provides Civil, Criminal & Corporate Laws Services and Registration Services like Private Limited Company Registration, LLP Registration, Nidhi Company Registration, Microfinance Company Registration, Section 8 Company Registration